तीन बार भारत आ चुकी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ नहीं रहीं

Share on

नई दिल्ली। तीन बार का दौरा कर चुकीं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार की रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। 96 वर्षीय एलिजाबेथ इन दिनों स्काटलैंड के बाल्मोरल कासल में रह रही थीं, यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। वे सबसे लंबे समय तक (70 साल) ब्रिटेन की क्वीन रहीं। एलिजाबेथ सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं, 14 अन्य आजाद देशों की भी महारानी थीं। ये सभी देश कभी न कभी ब्रिटिश हुकूमत के अधीन रहे थे। एलिजाबेथ द्वितीय संवैधानिक रानी होने के साथ यूनाइटेड किंगडम की हेड आॅफ स्टेट यानी राज्य प्रमुख भी थीं। इस नाते सरकार रोज उनके पास जरूरी दस्तावेज भेजती थी। एलिजाबेथ तीन बार भारत आईं। 1961, 1983 और 1997 में वो भारत की शाही मेहमान बनी थीं। 1961 में भारत के गणतंत्र दिवस की परेड में भी शामिल हुई थीं। उनके साथ प्रिंस फिलिप भी थे। तब राष्ट्रपति रहे राजेंद्र प्रसाद और प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पालम एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी करने पहुंचे थे।


Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *