राज्यलेटेस्ट

ब्रिगेडियर बहल ने केंद्र में बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

देहरादून। भारतीय सेना में तैनात ब्रिगेडियर विनय बहल ने अपना इस बार का जन्मदिन गांव गुजराड़ा में संचालित जन चेतना केंद्र में पढ़ने आ रहे बच्चों के साथ मिलकर मनाया। ब्रिगेडियर विनय बहल इन दिनों महाराष्ट्र में तैनात हैं और गुजराड़ा गांव में अपने परिजनों से मिलने आए थे। जन चेतना केंद्र के पठन -पाठन कार्यक्रम के तहत शिक्षा प्राप्त करने आ रहे निर्धन आय वर्ग के बच्चों ने मिलकर उनका स्वागत किया और अभिनंदन में कई स्वागत गीत भी गाए। ुबहल ने अपनी तरफ से बच्चों को मिठाई बांटी तो केंद्र की तरफ से सूक्ष्म जल पान की व्यवस्था की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button