ब्रह्मकुमारी बहनों ने महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल को बांधी पवित्र राखी

गाजियाबाद। ब्रह्माकुमारी लोहिया नगर सेवा केंद्र से बी के सोनिया दीदी तथा बी के माधुरी दीदी ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के आवास पर पहुंचकर राखी बांधी तथा रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य भी बताया। उपहार के रूप में अपनी एक कमजोरी का त्याग करने का संकल्प भी कराया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने समाज में व्याप्त कई प्रकार की बुराइयों जैसे बढ़ता नशा, बढ़ता अपराध, नकारात्मक संस्कार आदि पर व उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। ब्रह्माकुमारीज द्वारा राजयोग मेडिटेशन व आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से किए जा रहे समाज सुधार के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की और संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर बी के संदीप भाई, भाजपा के वरिष्ठ नेता कामेश्वर त्यागी, आरएसएस के स्वयंसेवक विनीत गोयल, वेद प्रकाश (भाजपा कार्यकर्ता ) आदि मौजूद रहे।




