लेटेस्टशहर

एचआरआईटी ग्रुप में रक्तदान शिविर का आयोजन

गाजियाबाद। मोरटा स्थित एचआरआईटी ग्रुपके प्रांगण में एचआरआईटी ग्रुप व रोटरी गाजियाबाद नोर्थ के सौजन्य से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन अंजुल अग्रवाल वाईस चेयरमैन, एचआरआईटी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंजुल अग्रवाल ने एचआरआईटी ग्रुप व रोटरी गाजियाबाद नोर्थ के सभी साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें इस बात पर गर्व है कि हमारे संस्थान के सभी विद्यार्थी इसमें पूर्ण सहयोग के साथ हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन कर इसमें अपना सहयोग करते है। ऐसा करते हुए उनके मन में एक जज्बा होता है। जो उनको दूसरों की सहायता करने के लिए प्रेरणा बनता है। संस्थान के डायरेक्टर जनरल डा. वीके जैन ने सभी को उत्साह बढ़ाते हुए रक्तदान महादान का महत्व बताया। ग्रुप निदेशक डा. एन के शर्मा ने अपनी छात्र जीवन की यादों को ताजा करते हुए कुछ मजेदार क्षणों का व्यक्त् किया, जिसका उपस्थित छात्र-छात्राओं ने संज्ञान लिया, उन्होंने छात्रों के अनुशासन को देखकर उनकी प्रशंसा करते हुए अनुशासन की महत्वता का वर्णन किया तथा रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन के प्रमुख सहयोगी रोटरी से मुकेश अग्रवाल, दीपक गुप्ता, मानव सिंघल, आर्शी सिंघल, शिशिर अग्रवाल , पुनीत अग्रवाल, रितु अग्रवाल, रजत जिंदल, नमिता जिंदल, संस्थान से डा. हरीश तलूजा, डा. निर्दोष अग्रवाल, प्रो. सी एन सिन्हा, डा. उमेश कुमार सिंह, डा. शिवा गर्ग, डा. बंदना, गौरव शर्मा, प्रभाकर मिश्रा, विनोद यादव, डा. अनिल त्यागी, डा. एम के जैन, धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार तेवतिया, सचिन कौशिक, राम प्रकाश पांडेय, गुरविंद कंसल, पंकज किशोर, मोहित राणा, शबनम जैदी एवं सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने छात्र, छात्राओं के साथ पूर्ण सहयोग प्रदान किया। संस्थान में कुल 54 यूनिट रक्तदान हुआ, अंत में एचआरआईटी ग्रुप व रोटरी गाजियाबाद नोर्थ को सहयोग देने के लिए सस्ंथान के वाईस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल ने धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button