राजनीतिलेटेस्टशहर

भाजपा की जनविश्वास यात्रा का 25 को होगा मुरादनगर में भव्य स्वागत

-यात्रा के बाद हंस इंटर कॉलेज में होगी विशाल जनसभा
-विधायक अजीतपाल त्यागी हैं जनसभा के संयोजक
गाजियाबाद।
2022 चुनाव को लेकर भाजपा ने भी तूफानी कार्यक्रम घोषित कर रखे हैं। इसी क्रम में निकाली जा रही भाजपा की जनविश्वास यात्रा 25 दिसंबर को मुरादनगर पहुंचेगी। यात्रा को सफल बनाने में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जुटे हैं। मुरादनगर में मेरठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि हंस इंटर कॉलेज में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसको यात्रा का नेतृत्व कर रहे उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा संबोधित करेंगे। यह यात्रा साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र और महानगर गाजियाबाद में रोड शो के साथ नोएडा के लिए रवाना होगी। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि आगमन पर यात्रा का धूमधाम से स्वागत किया जाएगा। यात्रा में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सहित कई शीर्ष नेता भी शामिल होंगे। जन विश्वास यात्रा की जनसभा के संयोजक मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सर्व समाज का उत्थान किया गया है। इसलिए लोग तेजी से पार्टी से जुड़कर अपना समर्थन दे रहे हैं। पूर्व की सरकारों ने जनता के साथ धोखा किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश की योगी सरकार देश व प्रदेश को नई ऊंचाईयों पर ले जा रही है। 25 दिसंबर को महानगर में जन विश्वास यात्रा पहुंचेगी, जिसमें भारी संख्या में जन सैलाब उमड़ेगा। ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी ने आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता यात्रा को सफल बनाने में जुट जाएं। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि आगमन पर यात्रा का धूमधाम से स्वागत किया जाएगा। प्रेसवार्ता में पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद भारतीय, भाजपा के महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, मुरादनगर देहात मंडल प्रभारी एवं महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी, यात्रा संयोजक संजीव त्यागी, मंडल अध्यक्ष देहात अमरीश त्यागी, मंडल अध्यक्ष शहर नितिन गोयल, विनोद प्रधान, प्रमोद त्यागी मंडल मीडिया प्रभारी विपिन गर्ग, अंकुर तोमर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button