लेटेस्टशहर

डेंगू से हुई युवा उद्यमी आयुष गोयल की मौत पर भाजपा प्रदेश महामंत्री ने परिवार को बंधाया ढांढस

भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक एवं विधायक अतुल गर्ग ने दी मृतक आयुष गोयल के परिवार को सांत्वना
गाजियाबाद। डेंगू से हुई राजनगर निवासी आयुष गोयल की मृत्यु के पश्चात उनके निवास पर शहर के गणमान्य जनों का लगातार आगमन जारी है। बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक एवं पूर्व मंत्री व शहर विधायक अतुल गर्ग भी राकेश गोयल के निवास पर इस दुखद घटना के लिए शोक प्रकट करने के लिए पहुंचे। यहां परिवार के लोगों से मिलकर उन्होंने इस असहनीय दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें साहस बंधाया। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अशोक मोंगा, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र मित्तल मेहंदी वाले, पार्षद प्रवीण चौधरी, समरकूल के चेयरमैन संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, अश्वनी शर्मा, अमन गोयल तथा परिवार के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button