गाजियाबाद
विजयनगर टीबी सेंटर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्मार्ट के तत्वावधान में हिंट कम्यूनिटी रेडियो द्वारा आयोजित “सेहत सही-लाभ कई” कार्यक्रम के तहत टीबी उन्मूलन को लेकर 100 दिवसीय टीबी अभियान के अंतर्गत सेक्टर 9, विजयनगर स्थित टीबी सेंटर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव एवं समय पर जांच व उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।




