शहर

जनविश्वास यात्रा के स्वागत को आयुध निर्माणी गेट पर एकत्र होंगे बड़ी संख्या में लोग: रुद्रप्रताप सिंह त्यागी

गाजियाबाद। जनविश्वास यात्रा 25 दिसंबर को मुरादनगर पहुंचेगी। जनविश्वास यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत करने की भी तैयारियां की गई हैं। भाजपा नेताओं को स्वागत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयुध निर्माणी गेट पर भाजपा के युवा नेता रूद्रप्रताप सिंह त्यागी अपने समर्थकों के साथ स्वागत करेंगे। हंस इंटर कालेज में सभा में भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। जनविश्वास यात्रा को सफल बनाने के लिए गांव-गांव संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
रुद्वप्रताप सिंह त्यागी ने बताया कि जन विश्वास यात्रा का स्वागत उनके नेतृत्व में आयुध निर्माणी गेट के सामने किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वागत समारोह में मुरादनगर विधानसभा क्षेत्रों के बड़ी संख्या में लोग आएगे। रुद्वप्रताप सिंह त्यागी ने बताया कि पूरे प्रदेश में जन विश्वास यात्रा का जगह-जगह हो रहे जोरदार स्वागत से पता चला रहा है कि प्रदेश में भाजपा एक बार फिर तीन सौ पार सीटें लेकर सत्ता में आ रही है। रुद्वप्रताप सिंह त्यागी ने बताया कि यात्रा के स्वागत को लेकर गांव धेदा, मुरादपुरपुर्सी, कन्नौजा, हिसाली, आयुध निर्माणी परिसर व डिफेंस कॉलोनी में घर-घर संपर्क किया और जन विश्वास रैली के स्वागत समारोह में शामिल होने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button