लेटेस्टशहर

आईटीएस में पीजीडीएम के 23 वें वार्षिक दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस शैक्षणिक प्रोग्राम पीजीडीएम (2018 -20 ) एवं (2019 -21 ) के दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया । समारोह का उद्घाटन स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह, आईआईएम नागपुर के निदेशक डॉ. भीमराय मेत्री, रूचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चीफ एग्जीक्यूटिव आॅफिसर संजीव कुमार अस्थाना, आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ.आरपी चड्ढा, वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, निदेशक प्रो. (डॉ.) डीके अग्रवाल एवं पीजीडीएम चेयरपर्सन डॉ. अनुषा अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया।
प्रोफेसर डीके अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। पीजीडीएम चेयरपर्सन डॉ. अनुषा अग्रवाल द्वारा समारोह में उपस्थित सभी उत्तीर्ण प्रतिभागियों के लिए पारम्परिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम पूरा किया गया। प्रो. (डॉ.) भीमराय मेत्री ने छात्रों से सदैव श्रेष्ठ प्रदर्शन, सृजनात्मक कार्य करने एवं अपने क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। संजीव कुमार अस्थाना ने छात्रों को दृढ़ संकल्प शक्ति एवं कठोर परिश्रम के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु आह्वान किया। सांसद वीके सिंह ने कन्वोकेशन एड्रेस प्रस्तुत किया तथा सभी डिग्री धारी प्रतिभागियों को अपनी जवाबदेही के प्रति सचेत किया और साथ ही उच्च आकांक्षा के साथ आगे बढ़ने और तेजी से बदलते हुए वैश्विक परिप्रेक्ष्य में कर्मठता और सृजनशीलता के साथ अवसरों का उचित फायदा उठाने और चेंज मास्टर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर, पांडिचेरी एवं प्रथम महिला आई पी एस आॅफिसर विशेष अतिथि डॉ. किरण बेदी ने इस अवसर पर आॅनलाइन प्रसन्नता जाहिर की और सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
डॉ. अनुषा अग्रवाल द्वारा पीजीडीएम (2018 -20 ) एवं (2019 -21 ) रैंक होल्डर्स के नाम की घोषणा की। पीजीडीएम (2018 -20 ) के प्रथम टॉपर प्रियंका सिंघल, द्वितीय टॉपर एकता ओझा एवं तृतीय टॉपर खुशबू सेठी घोषित किये गए। इन्हे क्रमश: गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मैडल तथा मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। इस सत्र में मार्केटिंग, एचआर, फाइनेंस,आईबी, आईटी एवं आपरेशन स्पेशलाइजेशन में सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु क्रमश: जीतिका, आयुषी खंडेलवाल, प्रियंका सिंघल, जेनिश मारु, मो. तारिक नवाज, श्रेष्ठा घोष तथा ललित कांडपाल को स्पेशल मेरिट सर्टिफिकेट एवं मैडल प्रदान किया।
पीजीडीएम (2019 -21) के प्रथम टॉपर रजत तायल, द्वितीय टॉपर मानसी मेहरा एवं तृतीय टॉपर अखिल शर्मा घोषित किए गए। इन्हे क्रमश: गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मैडल तथा मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। इस सत्र में मार्केटिंग, एचआर, फाइनेंस, आईबी, आईटी एवं आपरेशन स्पेशलाइजेशन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु क्रमश: शिरीन रिजवी, रजत तायल, मानसी मेहरा, आकांक्षा रॉय, नेहा अग्रवाल और अखिल शर्मा को स्पेशल मेरिट सर्टिफिकेट एवं मैडल प्रदान किये गए। राष्ट्रीय गान के साथ दीक्षांत समारोह की विधिवत समाप्ति की गयी और सभी अतिथि, प्रतिभागी एवं शिक्षकों की ग्रुप फोटोग्राफी की गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button