राजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

पंजाब में केजरीवाल ने की बड़ी घोषणा, सरकार बनने पर महिलाओं को देंगे एक हजार रुपए

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब समेत पांच राज्यों में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरे जोर शोर से लगी हुई हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी पूरे दमखम के साथ मैदान में हैं। गोवा, उत्तराखंड के बाद अरविंद केजरीवाल सोमवार को पंजाब पहुंचे। यहां उन्होंने बड़ी घोषणा की। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मोंगा में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनने पर प्रत्येक महिला को एक हजार रुपए महीना देंगे।
उन्होंने इसे दुनिया की सबसे बड़ी महिला सशक्तीकरण योजना बताया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर परिवार में तीन महिलाएं हैं तो भी उनके खाते में एक-एक हजार रुपये हमारी सरकारजमा करवाएगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी महिला को वृद्धा पेंशन का लाभ मिल रहा तो भी उन्हें 1000 रुपये महीना मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button