राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

मुलायम सिंह यादव को पीएम मोदी व सीएम योगी ने जन्मदिन पर दी बधाई

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह का जन्मदिन कार्यकर्ता धूमधाम से मना रहे हैं। उनकी दीर्घायु की कामना की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि मुलायम सिंह यादव का देश की राजनीति अहम योगदान दिया है। सीएम योगी ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि श्रीराम उन्हें दीर्घायु प्रदान करें।
बता दें कि लखनऊ से लेकर इटावा तक मुलायम सिंह यादव का सपा जन्मदिन मना रही है। लखनऊ में उनके जन्मदिन पर बधाई संदेश के होर्डिंग लगाए गए हैं। प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव भी सैफई में केक काटकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मना रहे हैं। अखिलेश यादव लखनऊ में ही मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मना रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button