राजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

राजस्थान सरकार में होने वाला है उलट फेर, तीनों मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर

नई दिल्ली। राजस्थान सरकार में बड़ा बदलाव होने के आसार हैं। शुक्रवार को राजस्थान सरकार के तीन मंत्रियों द्वारे दिए गए इस्तीफे को मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलौत ने अपने आवास पर शाम पांच बजे कैबिनेट और मंत्रीपरिषद की बैठक बुलाई है। समझा जा रहा है कि नई कैबिनेट में कई नए चेहरे शामिल किए जाएंगे। वैसे मुख्यमंत्री अशोक गहलौत उदयपुर के दौरे पर थे लेकिन कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर उन्होंने अपना दौरा रदद कर दिया है और शाम को अपने आवास पर बैठक में हिस्सा लेंगे। उधर, मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा हैं। बता दें कि कल ही तीनों मंत्रियों ने सोनिया गांधी को पत्र भेजकर इस्तीफे देने की पेशकश की थी। इन सभी मंत्रियों ने एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के चलते इस्तीफा दिया है। माना जा रहा है कि सीएम अशोक गहलौत इसी बैठक में सभी मंत्रियों से इस्तीफा मांग सकते हैं। इसके बाद गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया जाएगा। 
बता दें कि राजस्थान में सचिन पायलट का खेमा गहलौत कैबिनेट में अहमियत न दिए जाने से नाराज चल रहा है। अब माना जा रहा है कि गहलौत के नए कैबिनेट में सचिन पायलट के खेमे के अलावा निर्दलीय और बसपा से आए विधायक भी शामिल किए जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button