राजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

चित्रकूट पहुंची प्रियंका गांधी, महिलाओं से किया संवाद

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी बुधवार को चित्रकूट पहुंची और महिलाओं से सीधा संवाद किया। 2022 चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में डेरा डाले हुए हैं और महिलाओं पर विशेष फोकस कर पार्टी को मजबूत करने में लगी हैं। मंदाकिनी नदी के रामघाट पर आयोजित कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने महिलाओं का आह्वान किया कि वे अत्याचार के खिलाफ खड़ी हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब तुम्हे किसी से आस लगाने की जरूरत नहीं है बल्कि शस्त्र उठाने का वक्त आ गया है। उन्होंने एक कविता के माध्सम से कहा कि सुनो द्रोपदी शस्त्र उठा लो अब गोविंद न आएंगे..। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में मंत्री का बेटो किसानों को रौंदकर निकल जाता है, आवाज उठाई तब जाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने अत्याचारी की मदद की। उन्होंने कहा कि महिलाएं लड़ेंगी और लड़ने से समाज और राजनीति में एक बहुत बड़ा बदलाव आएगा। कोई ऐसा राजनैतिक दल नहीं होगा जो उन्हें रोक पाएगा। इस दौरान प्रियंका गांधी ने मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button