राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

611 दिनों बाद खुल गया करतारपुर कॉरिडोर

  • पहले दिन सिर्फ सौ लोग जा रहे हैं
  • कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाने वालों को ही अनुमति
  • कल पंजाब के सीएम चन्नी अपनी कैबिनेट के साथ जाएंगे करतारपुर
  • आम लोगों को जाने के लिए अभी आठ से दस दिन का करना होगा इंतजार
    नई दिल्ली।
    आखिरकार 611 दिनों बाद भारत-पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर आज से खुल गया है। करतारपुर कॉरिडोर जाने के लिए नियम-शर्तें भी लगाई गई हैं। उन लोगों को ही पाकिस्तान में जाने की अनुमति मिलेगी, जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। श्रद्धालुओं को अपने साथ कोविड निगेटिव रिपोर्ट भी ले जानी होगी, जो 72 घंटे से ज्यादा पुरानी न हो। दरअसल, इन दोनों चीजों के लिए पाकिस्तान ने भारत से अनुरोध किया था। इसके बाद भारत की ओर से करतारपुर कॉरिडोर को खोलने पर सहमति जताई गई।
    पहले दिन इस कॉरीडोर से कुछ वीआईअपी और सरकारी अधिकारी करतारपुर साहिब जा रहे हैं। आज जाने वाले कुल 100 अफसरों में केंद्र और पंजाब के 50-50 अफसर शामिल हैं। अफसरों की टीम को विशेष अनुमति के बाद बॉर्डर क्रॉस कराया जाएगा और यह टीम शाम तक लौट आएगी। कल पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अपनी कैबिनेट के साथ करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाएंगे।
    आम श्रद्धालुओं को करतारपुर कॉरीडोर से दर्शन के लिए फिलहाल 8 से 10 दिन तक इंतजार करना होगा। मिनिस्ट्री आॅफ होम अफेयर्स ने अभी तक करतारपुर कॉरीडोर के लिए आॅनलाइन आवेदन लेने भी शुरू नहीं किए हैं।
    बता दें कि 16 मार्च 2020 से करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया था। अब पूरे एक साल 8 महीनों के बाद भारत के गृह मंत्रालय ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खोलने की अनुमति दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button