लेटेस्टशहर

सफल आयोजन कराने पर हरप्रीत सिंह जग्गी को किया सम्मानित

गाजियाबाद। गुरू तेगबहादुर जी के प्रकाश पर्व लेजर शो के सफल आयोजन पर सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी को नवीन पार्क गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सम्मानित किया। गुरूदारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सरदार बलवंत सिंह व महासचिव सरदार सुखदीप सिंह ने कहा कि जग्गी ने पहले भी एक आलौकिक कीर्तन विजय नगर में दशमेश सेवक जत्थे के तत्वावधान में कराया था। उसके उपरांत गाजियाबाद में आलौकिक कीर्तन होने लगे। उसी प्रकार हरप्रीत सिंह जग्गी ने गुरु तेग बहादुर के 400 वें प्रकाश पर्व को समर्पित लेजर शो कराकर यह साबित किया है कि गाजियाबाद में भी लेजर शो के आयोजन हो सकते हैं। इस अवसर पर नवीन पार्क के प्रबंध समिति के सरदार हरमीत सिंह व कारगिल शहीद महावीर चक्र विजेता सरदार गुरजिंदर सिंह सूरी के पिता सरदार टीएस सूरी व एडवोकेट बीसी बंसल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button