राजनीतिराज्यलेटेस्टस्लाइडर

यूपी में चार करोड़ भाजपा के सदस्य बनाने का शुभारंभ

  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में किया ऊर्जा का नया संचार
  • विपक्ष पर किए जमकर प्रहार, अखिलेश पर आपदा में जनता से मुंह छुपाने का आरोप
    लखनऊ।
    उत्तर प्रदेश में चुनावी चहल पहल शुरू हो गई है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा के चार करोड़ सदस्य बनाए जाने का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश बाबा विश्वनाथ, भगवान राम, कृष्ण, भगवान बुद्ध, महाराजा सुहेलदेव व कबीरदास की भूमि है। करीब आधा घंटे तक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को उसकी पहचान दिलाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश को भाजपा ने बहुत आगे ले जाने का काम किया है। भाजपा ने सिद्ध कर दिया है कि सरकारें परिवारों के लिए नहीं बल्कि गरीब से गरीब व्यक्ति के लिए होती हैं। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि अखिलेश जी आप प्रदेश की जनता को बताईए कि आप पांच साल तक विदेश में कितने दिन तक रहे। उत्तर प्रदेश में बाढ़ आई, कोरोना आया था तब आप कहां थे। इसका जवाब जनता को दीजिए। अखिलेश एंड कंपनी तो पांच हजार रुपये देने से भी चूक गए और कहते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे। हमारा वादा रहता था कि कश्मीर से धारा 370 हटाएंगे, हम हर बार इसे अपने चुनावी वादे में रखते थे। जब हमारी सरकार बनी तो हमने इसे हटा दिया। भाजपा जो कहती है वो करती है। 2017 में जब यूपी हमें मिला था तो इसकी अर्थव्यवस्था सातवें नंबर पर थी लेकिन अब यह दूसरे नंबर है। ईज आॅफ डूइंग में 14वां स्थान था और अब दूसरे स्थान पर यूपी है। बेरोजगारी आप 18 प्रतिशत छोड़ गए थे अब 4 प्रतिशत है।
    2022 से पहले यूपी में 40 मेडिकल कॉलेज होंगे। पहले धान की खरीद पर 17 हजार करोड़ भुगतान होता था अब 38 हजार करोड़ होता है। हवाई अड्डे चार थे अब नौ बन गए हैं। एक्सप्रेसवे भी बने।
    कोरोना में यूपी को जिस प्रकार से योगी जी ने प्रबंधन किया, उन्होंने ढेर सारी मौतों को रोकने का काम किया योगी जी ने। सबसे ज्यादा अस्पताल यूपी में बने, 400 आॅक्सीजन प्लांट लगने वाले हैं 193 लग चुके हैं।
    यूपी में अपराध के क्षेत्र में भयंकर सुधार किया योगी जी ने। एक लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई। इसमें कोई भ्रष्टाचार भी नहीं है। 8 नए विवि, 77 कॉलेज, 250 इंटर कॉलेज बने। नई पीढ़ी तैयार करने की व्यवस्था योगी जी ने की। आपने सपा, बसपा और भाजपा का भी शासन देखा। सपा, बसपा पारिवारिक पार्टियां हैं, सिर्फ भाजपा ही यूपी के 22 करोड़ लोगों का सम विकास करने का माद्दा रखती है। पिछली पार्टियां इतने गड्ढे छोड़ गए कि किसी के बस की नहीं थी इन्हें भरना लेकिन भाजपा ने दिखाया कि ये कैसे होता है। मैं कहने आया हूं कि आप एक बार फिर 2022 में भाजपा को 300 के पार करा दीजिए यूपी को नंबर एक पर लाकर दिखाएंगे।
    भाजपा के शक्ति केंद्र प्रभारी और संयोजक सम्मेलन का आगाज करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा वो किया। अयोध्या विवाद का भी निपटारा हुआ। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता लगा और मेहनत की तो दूसरी बार केंद्र में आई और 2017 में यूपी में आई।अवध प्रांत हमारे लिए हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
    इससे पूर्व गृहमंत्री अमित शाह का लखनऊ पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राधमोहन सिंह, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button