राजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

प्रियंका की एक और घोषणा से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

  • 12वीं पास छात्राओं को कांग्रेस देगी मोबाइल
  • स्नातक होने पर छात्राओं को दी जाएगी इलेक्ट्रिक स्कूटी
    लखनऊ।
    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश पर पूरा फोकस कर दिया है। लखीमपुर प्रकरण के बाद से तो प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक घोषणाएं कर रही हैं। 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए निकलीं प्रियंका गांधी गुरुवार को एक और बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने कुछ छात्राओं से मुलाकात की थी। छात्राओं ने बताया था कि पढ़ाई के लिए उन्हें स्मार्ट फोन की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस की घोषणा समिति से सलाह की। सलाह के बाद कांग्रेस ने फैसला लिया है कि बारहवीं पास छात्राओं को स्मार्ट फोन व स्नातक छात्राओं को ई स्कूटी दी जाएगी।
    बता दें कि दो दिन पहले ही प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में चालीस प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया था। उनके इस ऐलान के बाद से सत्तारुढ़ भाजपा समेत अन्य राजनीतिक पार्टियों में खलबली मची हुई है। कांग्रेस देश की ऐसी पहली पार्टी बन गई है जो चालीस फीसदी टिकट महिलाओं को देने जा रही है।
    लखनऊ से आगरा जाते समय बुधवार को महिला पुलिसकर्मियों के साथ सेल्फी लेने और 1090 चौराहे के पास चोटिल छात्रा की मरहम पट्टी करने के बाद गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ा कदम बढ़ाया है। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस इसको शीघ्र लागू भी कर देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button