राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

लखीमपुर खीरी प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, यूपी सरकार को लगाई थी फटकार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी मामले की आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। गत तीन अक्टूबर को चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अब इस मामले में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा समेत दस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आशीष मिश्र समेत दस लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
लखीमपुर मामले में दो वकीलों ने पत्र लिखकर किसानों के प्रदर्शन के दौरान गाड़ी से कुचलने व मारपीट में चार किसानों समेत आठ लोगों की हत्या के मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है।उन्होंने सीबीआई को भी इस जांच में शामिल करने की अपील की है। सीजेआई एनवी रमण, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की पीठ इस याचिका पर सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले आठ अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार द्वारा उठाये गए कदमों पर असंतोष जताया था। 
लखीमपुर खीरी हिंसा के तीन दिन बाद छह अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया था और गुरुवार को सुनवाई की थी। लखीमुपर हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। सुनवाई के दौरान पुलिसिया कार्यवाई में शिथिलता बरतने के चलते राज्य सरकार को मुख्य न्यायाधीश के कड़े सवालों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए सवाल किया था कि क्या हत्या के आरोपियों को पुलिस नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाती है?
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट राज्य सरकार की ओर से की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दिखी। कोर्ट ने कहा कि आठ लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, इस मामले में सभी आरोपियों के लिए कानून एक समान है। कोर्ट ने कहा कि हमें उम्मीद है कि राज्य सरकार इस गंभीर मामले में जरूरी कदम उठाएगी। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद यूपी पुलिस ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के घर समन चस्पा किया था। लेकिन आशीष मिश्रा समन के अगले दिन पूछताछ के लिए हाजिर हुआ था। पुलिस ने लंबी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उसके अन्य साथियों को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अब देखना यह है कि सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में क्या फैसला लेता है।

प्रियंका गांधी को किया गया था गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग और पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए जाते समय प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाद में पंजाब व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के साथ राहुल गांधी उत्तर प्रदेश पहुंचे थे और वे प्रियंका गांधी को साथ लेकर लखीमपुर खीरी पीड़ित परिवार वालों से मिले थे।

किसानों ने गृहराज्यमंत्री को हटाने व गिरफ्तारी को लेकर रेल रोका प्रदर्शन किया था
नए तीन कृषि कानूनों को रदद करने की मांग को लेकर आंदोलनरत किसानों ने लखीमपुर खीरी मामले में आरोपी आशीष मिश्रा के पिता केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर रेल रोको आंदोलन किया था। किसानों के आंदोलन से ट्रेन संचालन प्रभावित हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button