राजनीतिराष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, यूपी में 40 प्रतिशत टिकट देंगे महिलाओं को

  • 403 में से 161 सीटों पर महिलाएं लड़ेंगी चुनाव
  • परिवारवाद से कांग्रेस को कोई ऐतराज नहीं
    नई दिल्ली।
    देश के पांच राज्यों में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने की बात कही है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में प्रियंका गांधी ने कहा कि यह फैसला तमाम पीड़ित महिलाओं के साथ न्याय करेगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन्होंने बहुत ही सोच समझकर लिया है। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया जाता है तो 161 महिलाएं विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परिवारवाद का समर्थन किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने आवेदन मांगे हैं और 15 नवंबर तक लोग टिकट के लिए आवेदन कर सकते हैं। महिलाओं को टिकट मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। प्रियंका ने यह भी कहा कि उनका बस चलता तो वह 40 की जगह 50 फीसदी टिकट महिलाओं को देतीं। जब उनसे विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस पर बाद में सोचेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि जब मैं 2019 के चुनाव में उत्तर प्रदेश आई थी, तो प्रयागराज में यूनिवर्सिटी की कुछ लड़कियां मुझसे मिलीं। उन्होंने बताया कि यहां लड़कों और लड़कियों के लिए अलग नियम हैं। इसके बाद हमने यह फैसला किया है। यह फैसला उन्नाव की उस लड़की के लिए है, जिसे जलाकर मारा गया। यह फैसला हाथरस की उस लड़की के लिए है, जिसे न्याय नहीं मिला।
    प्रियंका गांधी ने बताया कि उन्हें लखीमपुर में एक लड़की मिली थी। उसने कहा कि वह प्रधानमंत्री बनना चाहती है। हमारा फैसला उसके लिए है। यह सोनभद्र में उस महिला के लिए है, जिसने लोगों के लिए आवाज उठाई।
    प्रेस कान्फ्रेंस में आचार्य प्रमोद कृष्णम, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पीएल पूनिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button