राजनीतिराज्यलेटेस्ट

जयंत की आशीर्वाद पथ जनसभा बना गई चुनावी माहौल

-क्षेत्र के ग्रामीणों ने जयंत चौधरी को दिए 21 लाख रुपए
-अमरजीत सिंह बिड्डी ने भी की 21 देने की घोषणा
गाजियाबाद।
मुरादनगर के रावली रोड गुड़ मंडी में हुई रालोद की आशीर्वाद पथ जनसभा चुनावी माहौल बना गई। चौधरी जयंत सिंह ने प्रदेश की योगी और केन्द्र की मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश को बेचने का काम किया जा रहा है। देश में चार लोग हैं जो देश का बंदरबाट करने में लगे हैं। एक हैं अमित शाह और मोदी और दूसरे हैं अंबानी और अडानी। दो बेच रहे हैं और दो खरीद रहे हैं। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि सावधान हो जाओ। उन्होंने किसानों से कहा कि अपने पुराने अंदाज में लौट आओ। अपनी खोई हुई ताकत में आ जाओ। उन्होंने कहा कि किसानों भाजपा ने सिर्फ वोट के लिए प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो 12 हजार रुपए सालाना दिए जाएंगे। उन्होंने अपने दादा चौधरी चरण सिंह और अजित सिंह को याद करते हुए कहा कि वे आप लोगों के पास आकर कहते थे कि मुझे चुनाव लड़ना नहीं आता है, तब आप लोग निकल पड़ते थे, महिलाएं भी टोली बनाकर जाती थीं और चौधरी साहब चुनाव जीत जाते थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि वे तो योगी हैं उन्हें राजपाट से क्या लेना देना। सभी के दौरान उन्होंने कई ऐसी बातें कहीं जो सीधे जनता के दिलों में उतर गर्इं। रालोद के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, मास्टर राजपाल सिंह, पूर्व प्रवक्ता इन्द्रजीत सिंह टीटू, पूर्व महानगर अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी, रणपीर दहिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख, अमरजीत सिंह बिड्डी, अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष अय्यूब इदरीशी, सतपाल दोसा, कपिल गुर्जर, महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन, कुंवर अय्यूब अली, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र राठी, प्रदेश प्रवक्ता रेखा चौधरी, तेजपाल सिंह, मनबीर चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी सरना आदि मौजूद रहे। प्रदेश प्रवक्ता रेखा चौधरी ने बताया कि आशीर्वाद पथ सभा में जयंत चौधरी को क्षेत्र के लोगों ने 21 लाख की थैली भेंट की जबकि अमरजीत सिंह बिड्डी ने 21 लाख रुपए देने की घोषणा मंच से की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button