राष्ट्रीयलेटेस्टस्लाइडर

मुंबई के अहमदनगर जिले के 61 गांवों में दस दिन का लाकडाउन

  • कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उठाया गया कदम
    नई दिल्ली।
    देश में भले ही कोरोना के नए मामलों में कमी आई हो और लोगों को काफी छूट दी जा रही हों लेकिन महाराष्ट्र के एक जिले में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने बेचैनी पैदा कर दी है। यहां के अहमदनगर जिले में रोजाना ही सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं। मुंबई का यह सबसे कोरोना संक्रमण वाला दूसरा जिला बन गया है। बात करें पिछले पांच दिनों की तो यहां लगभग 23 सौ मामले कोरोना के आए हैं।
    24 घंटों में राज्य में हुई 39 मौतों में 10 अहमदनगर के कोरोना संक्रमित थे। 
    मुंबई के स्वास्थ्य अधिकारियों की रिपोर्ट पर प्रशासन ने अहमदनगर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस क्षेत्र के 61 गांवों में 10 दिन का लॉकडाउन लगा दिया है। यहां एक साथ पांच लोगों के खड़े होने पर भी मनाही है साथ ही इन गांवों में स्कूलों को भी बंद रखा गया है। यहां कि जिलाधिकारी का कहना था कि कोविड-19 संक्रमण की दर को देखते हुए यह प्राथमिक कदम उठाया गया है। इसके तहत 10 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button