शहर

जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में अभिभावकों ने गिनाई समस्याएं

  • डीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं स्कूल प्रशासन को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
    गाजियाबाद।
    जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला शुल्क नियामक समिति गाजियाबाद की बैठक कलक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में आहूत की गयी। बैठक में जिला शुल्क नियामक समिति के सभी पदाधिकारी व सभी नामित सदस्य एवं आधार शिक्षा ग्लोबल स्कूल सेक्टर-3 वसुन्धरा, डीएलएफ पब्लिक स्कूल राजेन्द्रनगर साहिबाबाद के संस्थाधिकारी एवं उपरोक्त दोनों विद्यालयों के प्रत्यावेदनकर्ता (पेरेन्टस) उपस्थित रहे। बैठक में आधार शिला ग्लोबल वसुन्धरा एवं डीएलएफ पब्लिक स्कूल राजेन्द्रनगर गाजियाबाद के प्रकरणों पर चर्चा की गयी। आधारशिला ग्लोबल स्कूल वसुन्धरा गाजियाबाद के द्वारा उपलब्ध कराये गये पत्राजातों को जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा प्रस्तुत किया गया। उक्त विद्यालय के अभिभावक द्वारा विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये पत्राजातों/रसीदों में भिन्नता व्यक्त की गयी जिस कारण समिति द्वारा अभिभावक को अपना पक्ष लिखित में एक सप्ताह में जिला विद्यालय निरीक्षक गाजियाबाद कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। डीएलएफ पब्लिक स्कूल राजेन्द्रनगर गाजियाबाद के द्वारा उपलब्ध कराये गये पत्राजातों का परीक्षण समिति द्वारा किया गया। विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराये पत्राजातों एवं अभिभावक द्वारा उपलब्ध कराये गये पत्राजातों में भिन्नता होने के कारण समिति द्वारा विद्यालय को पुन: पत्राजातों का मिलान करते हुए पन्द्रह दिन में पत्राजात जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के द्वारा मुख्ययत: अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र का उल्लेख करते हुए कहा गया कि जब तक विद्यालयों में भौतिक रूप से आॅफलाइन परीक्षा सम्पादित नहीं की जा रही है तब तक परीक्षा शुल्क छात्रों से न लिया जाए। इसी प्रकार विद्यालय बन्द रहने की अवधि में जब तक कि क्रीडा, विज्ञान/प्रयोगशाला, लाइब्रेरी कम्प्यूटर, वार्षिक फंक्शन इत्यादि सम्बन्धी गतिविधियाँ नहीं हो रही हंै जिस कारण इन मदों में विद्यालय बंद होने की अवधि में खर्चो में जो कमी हुई है उसका लाभ पैकेज के रूप में अभिभावकों को देने पर विचार करें और अगली डीएफआरसी की बैठक में इसके अनुपालन की स्थिति से अवगत कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button