शिक्षा

धूमधाम से मना राम चमेली चडढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज का वार्षिकोत्सव

गाजियाबाद। राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज का 27 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भजन कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। समारोह का शुभारंभ प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा ऋषि चड्डा व श्रीमती राम चमेली चड्ढा को श्रद्धा सुमन अर्पित करके किया गया। दीपिका वत्स ने सरस्वती वंदना व भजन प्रस्तुत किए। कॉलेज के अध्यक्ष कृष्ण वीर सिरोही, उपाध्यक्ष डीपी गर्ग, सहसचिव वेद प्रकाश बंसल, सदस्य पवन आनंद, मनोहर लाल खन्ना, ओपी डंग, राकेश कुमार, जलेश गोयल, यूनियन बैंक के प्रबंधक राजीव कुमार व दिनेश गर्ग ने मेधावी छात्राओं को पारितोषिक व छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया। कॉलेज की प्रधानाचार्य ने कॉलेज का वार्षिक विवरण प्रस्तुत किया और बाताया कि इस वर्ष भी कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। रजिस्ट्रार शशि खन्ना, सीईओ आदित्य कौल आदि भी मौजूद रहे। दो नए कोर्स बीए और एमएससी मैथ के शुभारंभ की घोषणा भी की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button