राष्ट्रीयस्लाइडर

पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रहे हैं पीएम मोदी: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एकात्म मानववाद व अन्त्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अन्त्योदय का सपना देखा था। सात वर्षों से वही सपना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए लोक कल्याणकारी योजनाएं लागू हुई हैं। पं. दीन दयाल उपाध्याय का स्पष्ट मत था कि हमारी योजनाओं का आधार समाज के सम्पन्न नहीं बल्कि अंतिम पायदान का व्यक्ति होना चाहिए। आज उनका यह सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर गरीब को आवास, शौचालय, गरीब महिलाओं को नि:शुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन, हर गरीब को आयुष्मान भारत योजना से पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य सुरक्षा कवर का लाभ मिल रहा है। इन योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बिना भेदभाव के दिया जाता है। यह केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से अन्त्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए उनके जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button