राजनीतिलेटेस्टशहर

भाजपा के पास उपलब्धियां गिनाने के लिए कुछ नहीं: सपा

  • साढ़े चार वर्षों में प्रदेश को गर्त में धकेलने का किया गया काम
  • जिले के विधायकों के पास सिर्फ झूठ का पुलिंदा
    गाजियाबाद।
    प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा साढ़े चार वर्ष पूर्ण किए जाने पर जनप्रतिनिधियों द्वारा गिनाई गर्इं उपलब्धियों को समाजवादी पार्टी ने झूठ का पुलिंदा करार दिया है। आरडीसी स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष राशिद मलिक व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा कि साहिबाबाद विधायक जिस एलिवेटिड रोड को अपनी सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं वह तो सपा सरकार में बनाया गया था। उसका उद्घाटन भी सपा कार्यकर्ताओं ने किया था, जिसका मुकदमा भाजपा सरकार ने सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराया था। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, उद्योग बंद हो रहे हैं, स्वास्थ्य सेवाएं धराशायी हो गई हैं। भाजपा के पास उपलब्धियां गिनाने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने प्रदेश में फिर से सपा की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश में सपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। प्रदेश जनता फिर से सपा सरकार के विकास कार्यों को देखते हुए उसे चुनने का काम करेगी। प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान सपा के गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने अपनी कार्यकारिणी भी घोषित की। कमेटी में अध्यक्ष समेत 21 लोगों को रखा गया है और उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button