लेटेस्टशहरशिक्षा

उत्कर्ष शर्मा मिस्टर फ्रेशर व महिमा अरोड़ा को मिला मिस फ्रेशर का अवार्ड

  • आईटीएस में पीजीडीएम सत्र के प्रतिभागियों हेतु फ्रेशर पार्टी आगाज -2021 का आयोजन
    गाजियाबाद।
    मोहननगर स्थित आईटीएस स्कूल आफ मैनेजमेंट द्वारा पीजीडीएम (2021-2023 ) सत्र के नव प्रवेशी छात्रों हेतु फ्रेशर पार्टी आगाज -2021 का आयोजन संस्थान के चाणक्य आडिटोरियम में आयोजित किया गया। स्वागत समारोह का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) डीके अग्रवाल, डीन डॉ. वीएन बाजपेई, प्रो. (डॉ. ) विद्या सेखरी व पीजीडीएम चेयरपर्सन डॉ. अनुषा अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर निदेशक प्रो. (डॉ.) डीके अग्रवाल ने सभी छात्रों का स्वागत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और प्रारम्भ से ही उन्हे एम्पावरमेंट और इंगेजमेंट हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर आईटीएस -द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा ने प्रतिभागियों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
    सीनियर प्रतिभागियों द्वारा नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा अंत में फैशन शो का आयोजन किया गया और विभिन्न स्तर पर मूल्यांकन के आधार पर उत्कर्ष शर्मा को मिस्टर फ्रेशर एवं महिमा अरोड़ा को मिस फ्रेशर का खिताब दिया गया एवं क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया। हाई टी के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गयी। सभी छात्र काफी उत्साहित थे एवं एक दूसरे के साथ मिलकर प्रसन्नचित्त थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button