लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो पैरालम्पिक में ऊंची कूद टी-64 स्पर्धा में एथलीट प्रवीण कुमार द्वारा रजत पदक जीते जाने पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी प्रवीण कुमार ने अपनी उपलब्धि से देश को गौरवान्वित किया है। यह जानकारी राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रवीण कुमार को फोन द्वारा बधाई दी। उन्होंने कुमार के परिवार के सदस्यों से भी दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा टोक्यो ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया था। इसी क्रम में राज्य सरकार टोक्यो पैरालम्पिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close
-
लखनऊ हैलीपेड पर पीएम मोदी का योगी व राज्यपाल ने किया स्वागतFriday, 26 December 2025, 12:11 pm



