राज्यस्लाइडर

25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर विकास खंडों में लगेंगे गरीब कल्याण मेले

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 सितम्बर को अन्त्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर प्रदेश के सभी विकास खंडों में गरीब कल्याण मेला आयोजित किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि केन्द्र व प्रदेश सरकार पं. दीन दयाल उपाध्याय के विचारों व सिद्धान्तों के अनुरूप समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने गरीब कल्याण मेले के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पात्र व्यक्तियों को शासन की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये हैं।
उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण मेले के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से की जाएं। इस अवसर पर आरोग्य मेला भी आयोजित किया जाए। पात्र व्यक्तियों द्वारा आयुष्मान भारत योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये तक चिकित्सा लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि गरीब कल्याण मेले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button