
गाजियाबाद। आरकेजीआईटी में फ्यूचर एडवांसमेंट इन द फील्ड आफ टेलीकम्युनिकेशन एंड एंबेडेड सिस्टम पर एक सप्ताह (24-30 अगस्त, 2021) की अंतरराष्ट्रीय आनलाइन फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि एकेटीयू के कुलपति प्रोफेसर विनीत कंसल ने छात्रों की आॅनलाइन शिक्षा चुनौतियों और समाधान पर बात की साथ ही संस्थान और उद्योग के इंटरफेस पर जोर देने को कहा। सात दिवसीय प्रोग्राम के शुभारंभ पर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ डी.आर सोमशेखर ने कोविड-19 और शिक्षा के तालमेल पर अपना पक्ष रखा। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभागाध्यक्ष डॉ आर. के यादव ने प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी दी। कॉलेज के वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डीके चौहान, डायरेक्टर एकेडमिक्स डॉ. विकेश कुमार ने प्रोत्साहन और प्रोग्राम की सफलता की बधाई दी।
फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोगाम का मुख्य लक्ष्य दूरसंचार और एंबेडेड सिस्टम के क्षेत्र में हो रहे विकास को विस्तार से समझाना एवं इलेक्ट्रॉनिक के क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंत में प्रोग्राम के कन्वीनर डॉ. पवन कुमार शुक्ला ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया। प्रथम दिन के पहले सत्र में डॉ. प्रीतम कुमार एसोसिएट प्रोफेसर आईआईटी पटना ने 5जी चैलेंजएस एंड इनेबलिंग टेक्नोलॉजीज पर बात की। दूसरे सत्र में डॉ. महेश पी अंबेगांवकर एसोसिएट प्रोफेसर आईआईटी दिल्ली ने एप्लीकेशंस आॅफ मेटामैटेरियल्स इन एंटीनाज पर अपना पक्ष रखा । को कन्वीनर ऋचा गुप्ता और कुणाल लाला ने प्रोग्राम का सफल संचालन किया। इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर एच.जी गर्ग और डॉ. पुनीत चंद श्रीवास्तव उपस्थित रहे।



