लेटेस्टशहर

यूथ अवेकनिंग मिशन ने रेलवे स्टेशन पर लगाया गया नि:शुल्क वैक्सीनशन शिविर

गाजियाबाद। गुरु डॉ. पवन सिन्हा के निर्देशन में पावन चिंतन धारा आश्रम द्वारा संचालित यूथ अवेकनिंग मिशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित फ्री वैक्सीनेशन ड्राइव के अंतर्गत तीसरा नि:शुल्क टीकाकरण शिविर लगाया गया। यह शिविर गाजियाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन पर लगाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य स्टेशन पर कुली, दिहाड़ी मजदूर, वेंडर्स, रेलवे सीमेंट यार्ड में कार्यरत सभी मजदूरों को मुख्य रूप से वैक्सीन लगवाना था। शाम होते-होते 400 से अधिक लोग कोवैक्सीन लगवा चुके थे। कार्यक्रम बहुत ही व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ, यहां शारीरिक दूरी और सेनेटाईजेशन का विशेष ध्यान रखा गया। यूथ अवकेनिंग मिशन के युवा साधक, बड़ों के मार्गदर्शन में कोरोना काल में निर्बाध गति से लगातार समाज हित में अनेक सेवा कार्य करते हुए हजारों लोगों तक नि:शुल्क सहायता पहुंचा चुके हैं। इस अवसर पर डॉक्टरों एवं सेवादारों की टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए दोनों स्थानों पर डॉ. पवन सिन्हा व गुरु मां पहुंचे जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार, जिला अस्पताल का आभार व्यक्त करते हुए अपनी सुरक्षा हेतु लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए भी प्रेरित किया। गुरु पवन सिन्हा के साथ ही गाजियाबाद जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भावुतोष शंखधर, डॉ. दीपिका गुप्ता, पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष मयंक गोयल, लोक व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष करन शर्मा उपस्थित रहे। आश्रम सेवादारों में रोहित केसरी, गर्वित विज, विनय कक्कड़, शिवम शुक्ला, यश मल्होत्रा, उमेश अग्रवाल, वेदान्त शर्मा, अर्चित, ईशान गर्ग, भरत नेगी, वंश व मनीष आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button