
देहरादून। उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण शुरू हो गया है। कोरोना का टीका गर्भवती महिलाओं और गर्भाशय शिशु दोनों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित माना जा रहा है। ऋषिकेश एम्स के निदेशक प्रोफेसर रविकांत की मानें तो गर्भवती महिलाओं का कोरोनारोधी टीकाकरण सरकार की ओर से अच्छी पहल है। कोविड-19 वैक्सीन लगाने से मां और शिशु दोनों सुरक्षित रह सकते हैं।



