लेटेस्टशहर

रैपिड रेल के कार्य में मानकों के अनुरूप लाई जाए तेजी: आरके सिंह

गाजियाबाद। सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट रैपिड रेल के कार्य को जनपद गाजियाबाद में तीव्र गति से संचालित करने एवं मानकों के अनुरूप निर्धारित समय अवधि के भीतर पूर्ण कराने के उद्देश्य से जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में विगत दिवस देर शाम एक महत्वपूर्ण बैठक ली। डीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रैपिड रेल के संबंध में जमीन से संबंधित जो प्रकरण लंबित हों उसमें त्वरित गति के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर उन्होंने रैपिड रेल से जुड़े हुए अधिकारियों का भी आह्वान किया कि उनके द्वारा इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में गतिशीलता लाकर सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को निर्धारित समय अवधि के भीतर पूर्ण किया जाए। दिल्ली से मेरठ जाने वाले यात्रियों को सरकार की मंशा के अनुरूप शीघ्रता के साथ इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का लाभ प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि रैपिड रेल के संबंधित अधिकारी के सम्मुख निर्माण कार्य में यदि कहीं पर भी किसी प्रकार की समस्या आने पर इस संबंध में तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराएं ताकि प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से आने वाली कठिनाइयों का तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित कराए जा सके। आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारी एवं रैपिड रेल से जुड़े हुए संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button