
- लोनी में किया गया भाईचारा सम्मेलन का आयोजन
- प्रदेश की खुशहाली के लिए रालोद को मजबूत करने का आह्वान
गाजियाबाद। रालोद के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति कर लोगों को गुमराह करने का काम करती है, भाजपा की इस गंदी राजनीति को लोग समझ चुके हैं और अब उसके बहकावे में नहीं आने वाले हैं। वे लोनी के खन्ना नगर में आयोजित भाईचारा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। लोनी के नगर अध्यक्ष सरताज खान के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोगों ने शिरकत की। पार्टी के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि प्रदेश के हालात आज किसी से छिपे नहीं है। प्रदेश सरकार को किसान-गरीब की कोई फिक्र नहीं है। सिर्फ हिन्दू-मुस्लिम की गंदी राजनीति कर अपना वोट बैंक पक्का करना चाहती है। दोनों वर्गों में नफरत का बीज बोकर लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के झांसे में इस बार मत आना। भाजपा जो कहती है वह कभी नहीं करती है। आज बेरोजगारी की समस्या सबसे बड़ी है। किसानों आंदोलनरत है लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। सरकार के खिलाफ जो बोलता है उसके ऊपर ही फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज को दबाने का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी। रालोद आप लोगों की आवाज बनने के लिए आपके पास है। प्रदेश में खुशहाली का वातावरण इसके लिए रालोद को मजबूत करने का काम करें। रालोद के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठी ने कहा कि किसाना आंदोलन लंबे समय से चल रहा है लेकिन भाजपा सरका के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। ग्रामीणों में भाजपा के प्रति बेहद गुस्सा है। कार्यक्रम का संचालन कपिल चौधरी ने किया जबकि कपिल गुर्जर, महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन, रालोद की वरिष्ठ नेत्री रेखा चौधरी, सत्येंद्र तोमर, योगेंद्र पतला, राम भरोसे लाल मौर्य, सतवीर प्रधान, सेंसर पाल, अभिषेक त्यागी, बाबू मलिक, अमित चौधरी, मजहर अली औलाद, सिराजुद्दौला, आकाश, साबिर सैफी आदि मौजूद रहे।



