
गाजियाबाद। राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने रामलीला मैदान घंटाघर वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर वैक्सीन लगवाने आये लोगों से मुलाकात की। वैक्सीनेशन सेंटर पर मंत्री अतुल गर्ग ने वैक्सीन लगवाने आये लोगों से समस्या व सुझाव भी जाने। इस अवसर पर मंत्री अतुल गर्ग ने बताया कि आज के दिन हम वैक्सीन लगाने में रिकार्ड स्थापित करने वाले हंै। बहुत से वैक्सीनेशन सेंटरों पर बिना स्लॉट के भी वैक्सीन लगयीं जा रही है। यदि हमें स्वयं व परिवार को कोरोना से सुरक्षित करना है तो अपने नजदीक के वैक्सीनेशन सेंटर का स्लॉट बुक कर वैक्सीन लगवानी चाहिए। सरकार द्वारा यह वैक्सीन फ्री लगाई जा रही है। बहुत से समाज सेवी व संस्थाएं वैक्सीन लगवाने में सहयोग कर रही हैं वो सभी बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंत्री प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल, संजीव मित्तल, रामलीला कमेटी अध्यक्ष वीरू बाबा, पवन गुप्ता, विपुल अग्रवाल, सीमा कुशवाहा, स्वस्थ्य अधिकारी मिथलेश, डॉक्टर पवन कुमारी, डॉ. प्रज्ञा, डॉ. विनेश, शहर कोतवाल अमित कुमार व मंत्री मीडिया प्रभारी नीरज गोयल उपस्थित रहे।



