
गाजियाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा रूंगटा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद के अध्यक्ष/सचिव को 11 सितम्बर 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित कराये जाने के दिशा निर्देश दिये गये हैं। इसके लिए जनपद गाजियाबाद जिले में तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा रूंगटा ने बताया कि जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा के निर्देशन में 11 सितम्बर 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक थाना, तहसील, ब्लाक व अन्य सभी विभागों में राष्टÑीय लोक अदालत आयोजन के प्रचार प्रसार हेतु सूचना प्रेषित की जा रही है कि वह अधिक से अधिक वादों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत में कराएं। लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद, वादकारी दीवानी, फौजदारी के लघु मामले, मोटर एक्सीडेंट क्लेम, बैंक रिकवरी, मोटरयान चालान, पारिवारिक विवाद, उत्तराधिकार वाद आदि मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित करा सकते हैं।