लेटेस्टशहर

पहले से भी अधिक सीटों पर विजयी होगी भाजपा: नरेन्द्र कश्यप

गाजियाबाद। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप का लोनी में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संयोजक जीत पाल कश्यप व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप का माला, पटका, शॉल ओढ़ाकर एवं पगड़ी पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर नरेंद्र कश्यप ने कहा कि आगे आना वाला समय बहुत उत्तम है। 2022 चुनाव में ओबीसी पिछड़ा मोर्चा अपना जमीनी स्तर पर कार्य कर पार्टी की नीतियां और सरकार द्वारा उपलब्धियां जनता को जागरूक कर पहले से भी ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाकर विधानसभा में भेजने का काम करेगा। कार्यक्रम में विधायक नंदकिशोर गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा, योगेंद्र मावी, प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, क्षेत्रीय सदस्य देवेंद्र यादव, कृष्ण वीर, सत्तू प्रधान, ईश्वर मावी, सतपाल प्रधान, डॉ सुदेश भारद्वाज, अजय खारी, पप्पू मुखिया, विजय धामा, अजय चौधरी, अविनाश चौधरी, धनंजय खारी, नितिन मावी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button