लेटेस्टशहर

टोक्यो ओलंपिक रिले का गाजियाबाद में किया गया स्वागत

गाजियाबाद। जगत फाउंडेशन की ओर से शुरू की गई टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले शनिवार देर रात गाजियाबाद पहुंची थी। रविवार सुबह महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में रिले में शामिल दल के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉक्टर पी.एन अरोड़ा एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने उत्साह पूर्वक रिले में शामिल सदस्यों का स्वागत किया। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि यह गाजियाबाद एवं संपूर्ण उत्तर प्रदेश के लिए गर्व एवं हर्ष का विषय है कि मेडल जीतने वाली मीराबाई चानू के कोच विजय मोदीनगर के रहने वाले हैं। इस वजह से महिलाओं में खेलों के प्रति रुझान और आत्म विश्वास बढ़ेगा और वे ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग ले पाएंगी।
डॉ. अरोड़ा ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक खेलों में यूपी से भाग लेने जा रहे10 खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और जनता की शुभकामनाएं उनको दिलाने के लिए टोक्यो ओलंपिक जागरूकता रिले का आयोजन किया जा रहा है। यह रिले 18 मंडलों और 51 जनपदों में 23 जुलाई से 4 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। रामपुर से शुरू होकर 3625 किमी. की दूरी तय करते हुए विभिन्न जिलों से होते हुए रिले 4 अगस्त को लखनऊ पहुंचेगी। यहां उसका समापन कार्यक्रम होगा। गाजियाबाद से आगे हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, हाथरस होते हुए यह मथुरा पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि टोक्यो ओलंपिक्स 2020-21 को और एवं इसमें भाग लेने जा रहे भारतीय दल को प्रोत्साहित करने की पहल प्रदेश में पहली बार की जा रही है। इसमें खेल विभाग, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ, उत्तर प्रदेश स्पेशल ओलपिंक संघ, उत्तर प्रदेश खोखो, उत्तर प्रदेश ग्रोपलिंग संघ, खेल जगत फाउंडेशन को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button