लेटेस्टशहर

रालोद के कुनबे में शामिल हुए भाजपा व बसपा के कई कार्यकर्ता

गाजियाबाद। रालोद का कुनबा धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। शुक्रवा को रालोद के कार्यालय पर भाजपा व बसपा के कई कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी में आस्था जताते हुए राष्टय लोकदल में शामिल हो गए। रालोद के महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन व पूर्व जिलाध्यक्ष अजय प्रमुख ने रालोद में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन ने बताया कि पार्टी में शामिल होने में सभी लोग मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से हैं। इस दौरान उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे रालोद व संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इस दौरान रालोद के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button