लेटेस्टशहर

भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित

मोदीनगर। भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक एसआरएम यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई। बैठक के प्रथम उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री हरीश ठाकुर रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने शिक्षा, चिकित्सा, व कानून व्यवस्था को लेकर ऐतिहासिक कार्य किए हैं। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि योगी सरकार में अपराधियों पर लगाम कसने कार्य किया गया है। अपराधियों की अवैध संपत्ति को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करने का फैसला योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। तृतीय व समापन सत्र में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि लोनी में अभूतपूर्व 6 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button