शहर

बढ़ती महंगाई के विरोध में रालोद ने भैंसा बुग्गी पर बैठकर किया प्रदर्शन

गाजियाबाद। पेट्रोल मुल्यों में बढ़ोत्तरी के विरोध में रालोद के महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। भैंसा बुग्गी पर स्कूटी व गैस सिलेंडर रखकर एक यात्रा निकाली गई।

यह यात्रा नए बस स्टैंड से शुरू होकर दिल्ली गेट से होते हुए मालीवाड़ा चौक पर समाप्त हुई। रालोद के महानगर अध्यक्ष अरुण चौधरी भुल्लन ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

कोरोनाकाल में लोगों को राहत देने के बजाए उन पर महंगाई का चाबुक चलाया जा रहा है। प्रदर्शन में अजय चौधरी, रविंद्र चौधरी, राजेंद्र चौधरी, सुमित चौधरी, रनिश तोमर, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button