शहर

समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बसपा के दर्जनों कार्यकर्ता

गाजियाबाद। पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा ने हाल ही में समाजवादी पार्टी ज्वाइन की है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाने के साथ ही उन्होंने अपनी मेहनत दिखानी शुरू कर दी है। सपा में दूसरे दलों के नेता, कार्यकर्ता जुड़ने लगे हैं। उनके नेतृत्व में बसपा से दर्जनों लोग सपा में शामिल हो गए।

इंदिरापुरम न्याय खंड फर्स्ट में पूर्व विधायक एवं सपा नेता अमरपाल शर्मा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर गरीबों को उपहार देकर और साइकिल बांटकर सम्मानित किया। इस दौरान अमरपाल शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी में सभी लोग परेशान हैं और दूसरी लहर अब लगभग खत्म हो रही है लेकिन भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लोगों को परेशान करके त्राहि-त्राहि मचा रखी है।

2022 के चुनाव में भाजपा को इसका जवाब मिल जाएगा। पूरे उत्तर प्रदेश में सपा की लहर चल रही है। प्रदेश में सपा की साइकिल ही दौड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों को खत्म करके लोगों को रोजगार, सड़क, बिजली, पानी देकर सेवा की जाएगी। इस मौके पर एमएलसी एवं पूर्व मंत्री राकेश यादव, एमएलसी असीम यादव, रामअवतार जाटव, मुनेश गुप्ता, रक्षपाल सिंह प्रधान, उमर शरीफ खान, विनोद गुप्ता, डॉक्टर हजरत अली भाटी, आस मोहम्मद अल्वी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button