शहर

लोनी में हुए ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा, सगे संबंधी ने दिया वारदात को अंजाम, गिरफ्तार

गाजियाबाद। लोनी में हुए तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि ट्रिपल मर्डर को कपड़ा व्यापारी के भाई के पुत्र ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि लोनी के टीला मोहल्ला निवासी कपड़ा कारोबारी रहीसुददीन व उनके दो पुत्रों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कपड़ा व्यापारी की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात की चमश्दीद गवाह कपड़ा व्यापारी की पुत्रवधू से जब पुलिस ने पूछताछ की तो कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। पुलिस ने बताया कि रहीसुददीन के भाई के बेटे ने ही इस वारदात को अंजाम दिया था। दरअसल रहीसुददीन के भाई का पुत्र कबाड़े का कारोबार करता है। अपने कारोबार के लिए उसने रहीसुददीन से 25 लाख रुपए मांगे थे। लेकिन रहीसुूददीन ने देने से मना कर दिया था। इसी को लेकर तीनों की हत्या कर दी। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस लाइन में प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने सामूहिक हत्याकांड के खुलासे के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button