लेटेस्टशहर

एक जुलाई से गांव-गांव घूमेगी बहुजन साइकिल यात्रा: सत्यपाल चौधरी

  • भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता बहुजन समाज को करेंगे एकजुट
    गाजियाबाद।
    भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी उप्र की 403 विधान सभाओं में गांव-गांव बहुजन साइकिल यात्रा का आयोजन करेगी। एक जुलाई से प्रारम्भ होकर यात्रा 21 जुलाई को समाप्त होगी। जाति तोड़ो समाज जोड़ों अभियान के तहत यात्रा भाजपा सरकार की कुनीतियों को जनता के सामने बेनकाब करेगी। मीडिया सेन्टर पर आयोजित प्रेसवार्ता में आजाद समाज पार्टी के प्रवक्ता सत्यपाल चौधरी ने इस आशय की घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जंगल राज कायम है। कोरोना महामारी में लाशों के अम्बार लग गए, शव नदियों में तैरते रहे और उन्हे कुत्ते नोचते रहे लेकिन योगी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। अब सरकार मृतकों के आश्रितों को भी सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर उनकी मदद करने से भी इनकार कर चुकी है। चौधरी ने बताया कि बहुजन साइकिल यात्रा के मार्फत गांव-गांव कार्यकर्ता आमजन को यही बताएंगे कि कैसे प्रदेश अपराधों से थर्राता रहा, बहन बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाएं होती रही, दलितों पर अत्याचार होता रहा, किसानों को 7 महीने से धरने पर बैठना पड़ रहा है और सरकार चुप बैठी है। चौधरी ने बताया कि वे खुद जिले में साइकिल यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ रहेंगे। इस अवसर पर पार्टी के मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी अफजाल व कपिल आजाद ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। मुकेश गौतम को जिलाध्यक्ष और अफजल अहमद सैफी को यूथ विंग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला महासचिव पद पर एडवोकेट सचिन जाटव और जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र रावत को बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button