लेटेस्टशहर

प्रसपा की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

गाजियाबाद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की जिला एवं महानगर कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक राष्ट्रीय महासचिव चक्रपाणि यादव के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह द्वारा की गई। राष्ट्रीय महासचिव चक्रपाणि यादव व प्रदेश प्रवक्ता नाहर सिंह यादव व मेरठ मण्डल प्रभारी जुनेद अहमद ने संगठन की मजबूती व 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि प्रदेश व केन्द्र सरकार की मौजूदा सरकारों द्वारा जनविरोधी कार्यों व महंगाई के खिलाफ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) जल्द ही जिला अधिकारी को ज्ञापन देगी। कोरोना महामारी में जान गंवाने वाले लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में प्रदेश सचिब महबूब लारी, प्रदेश सविव सेवाराम कसाना, हर्ष वर्धन यादव, दिग्विजय कश्यप, दीपक पंडित, हरिराज नागर, नौशाद अली, असलम, शिवांशु चौधरी, योगेंद्र यादव, दीपक त्यागी, आस मोहम्मद, अब्दुल कादिर, विनोद धामिया, फरमूद चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button