गाजियाबाद। सोमवार को ट्रिपल मर्डर के बाद मंगलवार की सुबह एक सभासद को गोली मारकर घायल कर दिया गया। सभासद के जांघ में गोली लगने से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार लोनी नगर की नवीन कुंज कॉलोनी निवासी जगत सिंह लगातार तीन बार से सभासद हैं। जगत सिंह सुबह की सैर के बाद घर में पूजा करने के बाद बाहर बैठे हुए थे। बताया गया है कि रेलवे लाइन की तरफ से आए बाइक सवारों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोली चलते ही वे अपना बचाव करते हुए घर में अंदर की दौड़े। फिर भी एक गोली उनके जांघ में लग गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभासद जगत सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।