गाजियाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए आज नामांकन दोपहर तीन बजे तक ही हो सकेगा। भाजपा समर्थित प्रत्याशी ममता त्यागी अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं जबकि सपा-रालोद की समर्थित प्रत्याशी नाजमा अभी नामांकन करने कलेक्ट्रेट नहीं पहुंची हैं। सपा के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक का आरोप है कि सपा के समर्थित प्रत्याशी के प्रस्तावक को होटल कंट्री इन में बंधक बना लिया गया है। इसकी खबर लगते ही सपाइयों में रोष फैल गया और बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता होटल कंट्री इन के बाहर धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन भाजपा के दबाव में काम कर रहा है। उनके प्रत्याशियों को अगवा किया जा रहा है। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि जब-जब योगी डरता है तब तब पुलिस को आगे करता है। पुलिस की गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे। यह हाईवोल्टेज ड्रामा समाचार लिखे जाने तक जारी रहा।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
टीबी की समय पर जांच और पूरा इलाज ही बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय: डॉ. अनिल यादव
Wednesday, 22 July 2026, 1:54 pm
स्मार्ट एनजीओ के तत्वाधान में हिंट रेडियो ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
Monday, 20 July 2026, 2:03 pm
हिंट रेडियो 90.4 एफएम ने ओडीओसी योजना पर विशेष कार्यक्रम का प्रसारण कर लोगों को किया जागरूक
Monday, 15 June 2026, 6:39 pm
Check Also
Close
-
हिंट रेडियो 90.4 एफएम ने ओडीओसी योजना पर विशेष कार्यक्रम का प्रसारण कर लोगों को किया जागरूकMonday, 15 June 2026, 6:39 pm
