लेटेस्टशहर

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: भाजपा प्रत्याशी ममता त्यागी ने किया नामांकन दाखिल

-सपा-रालोद के हैं छह जिला पंचायत सदस्य, नाजमा बैगम हैं प्रत्याशी
-बसपा के पांच सदस्य, फिर भी नहीं है अध्यक्ष की दौड़ में
गाजियाबाद।
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आज भाजपा की प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य ममता त्यागी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक सपा-रालोद की संयुक्त प्रत्याशी नाजमा बैगम नामांकन करने नहीं पहुंची थीं।
नाजमा बैगम धौलाना के विधायक असलम चौधरी की पत्नी हैं जबकि ममता त्यागी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी की पत्नी हैं। नेहरुनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर स्थानीय सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, मोदीनगर पालिका अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, खोड़ा पालिका अध्यक्ष रीना भाटी, पूर्व मेयर आशु वर्मा आदि बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। यहां सांसद वीके सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया। इसके बाद काफिले के साथ कलेक्ट्रेट स्थित सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रत्याशी ममता त्यागी के साथ नामांकन केन्द्र पर पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी आरके सिंह को ममता त्यागी ने नामांकन पत्र दिया। बता दें कि जिला पंचायत के 14 वार्डो में से सिर्फ दो पर ही उसे जीत हासिल हुई है। दो सदस्यों के सहारे भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव फतह करने के लिए मैदान में उतरी है। जबकि सबसे अधिक पांच प्रत्याशी वाली बसपा का कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं हैं। सपा के तीन व रालोद के तीन सदस्य चुनाव जीते हैं। यानी सपा-रालोद की संयुक्त प्रत्याशी नाजमा बैगम के पास उन समेत छह सदस्य हैं। एक सदस्य निर्दलीय है। अब देखना यह है कि चुनाव में क्या गुल खिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button