शहर

कोरोनारोधी टीकाकरण कैंप का डीएम ने किया उद्घाटन, गैस वितरक व पेट्रोल पंपकर्मियों को लगाए गए टीके

गाजियाबाद। कोरोनारोधी टीकाकरण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा वृहद स्तर पर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप कर्मियों को टीका लगाए जाने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस कैंप का उद्घाटन जिलाधिकारी आरके सिंह ने किया। राजनगर एक्सटेंशन स्थित शिवजी इंडेन गैस सेवा पर कैंप आयोजित किया गया। कैंप में पहले दिन 202 व दूसरे दिन तीन सौ लोगों को टीके लगाए गए। इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन एवं जिला गैस वितरक संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। कैंप में गैस वितरकों एवं पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचरियों का टीकाकरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button