लेटेस्टशहर

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना जनपद भ्रमण के साथ दूर कर गए जनप्रतिनिधियों व संगठन के पदाधिकारियों की नाराजगी

  • शासन-प्रशासन एवं आमजन के सहयोग से कोरोना हुआ कंट्रोल: सुरेश खन्ना
  • कोविड-19 महामारी एवं वृक्षारोपण को लेकर प्रभारी मंत्री ने जनपद में किया गहन स्थली निरीक्षण
  • मुरादनगर व भोजपुर ब्लाक में किया गया वृक्षारोपण
    गाजियाबाद।
    प्रदेश के वित्त संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री/प्रभारी मंत्री गाजियाबाद सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को मुरादनगर ब्लॉक एवं भोजपुर ब्लॉक के भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से बैठक कर उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर अधिकारियों द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने जनपद के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की तथा चल रहे निर्माणाधीन कार्य एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि हम सबको प्रयास करना है कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण करते हुए वातावरण को अनुकूल बनाना है। स्वच्छता पर बोलते हुए मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि न केवल अपने आपको बल्कि अपने आस-पास के परिवेश को भी स्वच्छ बनाए रखना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के मददेनजर जनपद में विशेष सफाई अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाए ताकि संक्रमण की रोकथाम की जा सके। उन्होंने जनपद के अधिकारियों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रोत्साहित किया और अपेक्षा की गई कि आगे भी निरंतर इसी प्रकार की कार्यवाही उनके द्वारा सुनिश्चित कराई जाएगी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिलता रहे, जिसके लिए अधिकारी उनकी समस्याओं का निस्तारण समय-समय पर कराते रहें। उन्होंने स्वयं सहायता समूह को और सजग बनाने के उद्देश्य से कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूह का संचालन जनपद में कराया जाए। गोवंश संरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप छुट्टा पशुओं को संरक्षण में रखते हुए उनकी देखरेख कराई जाए। जनपद के भ्रमण कार्यक्रम में मुरादनगर ब्लॉक एवं भोजपुर ब्लॉक में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध बनाने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोदीनगर का कोविड-19 को लेकर निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक अजीत पाल त्यागी, मंजू शिवाच, मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल, उप जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति सहित संगठन के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button