लेटेस्टशहर

गुरू अर्जुन देव के शहीदी गुरु पर्व पर छबील का आयोजन

गाजियाबाद। गुरुद्बारा श्री दशमेश दरबार प्रताप विहार में गुरू अर्जुन देव जी के शहीदी गुरु पर्व पर सुखमनी साहिब के पाठ व कीर्तन के उपरांत मीठे जल की छबील लगाई गई। लंगर भी वितरित किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सेवादार व बार एसोसिएशन गाजियाबाद के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी ने बताया कि गुरू अर्जुन देव के शहीदी गुरु पर्व से चालीस दिन पूर्व से सभी संगत घर पर रहकर सुखमनी साहिब का पाठ कर रहे हैं। इस अवसर पर सरदार हरजीत सिंह, सरदार जुझार सिंह, सरदार सुखविंदर सिंह, चरनजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरविन्दर सिंह , संदीप सिंह, सरदार लखा सिंह, सरदार दामोदर सिंह, सरदार प्रीतपाल सिंह, सरदार राम सिंह, सरदार जगमोहन सिंह, देशराज आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button